Tuesday, 17 July 2012

उस तरफ कुछ अमीर रहते हैं

उस तरफ कुछ अमीर रहते हैं
उस गली में कभी रात नहीं होती

वहां पैसों से तालाब खरीदे जाते हैं
यहाँ मौसम होता है तो भी बरसात नहीं होती

यह लोग दिन भर जलते हैं
रात होने पे थोड़ी रौशनी खरीदने के लिए
वो रात भर नशा करते हैं, दिन भर सोने के लिए। 

यह लोग हुस्न देखते हैं, तारीफ करते हैं
अदा देखते हैं, मुरीद होते हैं
वोह हुस्न देखते हैं, और सिर्फ खेलते हैं

उस गली मे कभी कोई गिरफ्तारी नहीं होती
इस गली से किसी को खरीद लिया जाता है 


फिर पैसे के साथ सज़ा भी बाँट दी जाती है
..........................................
उस तरफ बहुत अमीर रहते हैं
वहां सूरज के डूबने से पहले ही रात कर दी जाती है 

No comments:

Post a Comment