Friday, 20 July 2012

मुझे बस इतना बताओ.....!!!




बेशक के तेरा सवाल बहुत अच्छा है ..
मुझे बस इतना बताओ के तुम्हे जवाब कैसा चाहिए ..!!


मैं वाकिफ खूब हूँ तेरी नींद की आदतों से ..
मुझे बस इतना बताओ के तुम्हे ख्वाब कैसा चाहिए ...!!


यह अपनी फकीरी की कहानी किसी और को सुनना ...
मैं तुम्हे अच्छे से जानता हूँ ..
मुझे बस इतना बताओ के आज शाम
 तुम्हे 
शबाब कैसा  चाहिए ..!!!


कुछ सामान तुम्हारे पास है....और कुछ हमारे पास 
अब ज्यादा अच्छे  बनो ...
मुझे बस इतना बताओ....के तुम्हे हिसाब कैसा चाहिए ..!!


सुना है बहुत बातें करते हो मेरी, मेरे जाने के बाद ..
अब शिकायत करने ही वाले हो....तो मुझसे जान लो 
के मुझे इलज़ाम कैसा चाहिए ....!!!


तुमसे जुदा रहकर घर बना ही लिया मैंने ..
मेरे कुछ पैसे तुम्हारे पास हैं ..
पर अब की मैं तय्य करूँगा..के घर में सामान कैसा चाहिए ..!!

No comments:

Post a Comment