Friday, 25 January 2013

इंतज़ार किया जा सकता है।


जब तक ख्वाहिशें जिंदा हैं 
मुलाकातें टलने दो, तारीखें बदलने दो
जब तक उसके आने
तिनका सी आस भी जिंदा है
ऐ दिल.. इंतज़ार किया जा सकता है

जब तक शिकायतें जिंदा हैं
जवाब अधूरे बैठे हैं
इलज़ाम लगाना बाकी है
सज़ा दिलाना बाकी है
इंतज़ार किया जा सकता है।

जब तक यह बच्चा जिंदा है
शरारतें करना बाकी है "
रूठना मनाना बाकी है
साथ भीगना बाकी है
फिर कभी दूर न होने का
वादा भी लेना बाकी है 

जब इतना कुछ करना बाकी है "
ऐ दिल, इंतज़ार किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment