चल आज फिर कोशिश करते हैं
बचपन तो वापिस मिलने से रहा
कोई बड़ी नादानी करते हैं
बिन धर्म जात रंग रूप उम्र
जहां दिल फिसले वहां गिरते हैं
घुटना कोहनी या फिर दिल
छिल जाये तो भी हस्ते हुए
उठके फिर सीधे चलते हैं
गलती कर समझदार संभलते
नासमझ बन चल फिर से यार
गिरने की तय्यारी करते हैं
सँभलने में कुछ मज़ा नहीं
बेसुद्ध होकर के चलते हैं
नाम बनाने की कोशिश में
कितना वक़्त बर्बाद किया
नादान बन कोई गलती कर
हो बदनाम घर से निकलते हैं
बचपन तो वापस मिलने से रहा
कोई बड़ी शरारत करते हैं "

No comments:
Post a Comment